एक सप्ताह बाद तेज धूप निकलने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। सारा दिन लोग धूप का आनंद लेते रहे। लेकिन धूप निकलने पर भी सर्दीली हवाओं के चलते ठंड में कमी नहीं आई।
ज्ञात हो कि एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। कड़ाके की ठंड और रिमझिम बारिश के चलते जिले में चल रहे निर्माण कार्यों पर भी विराम लग गया है।
जिससे दैनिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन सोमवार को सूरज निकलते ही लोगाें ने धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के साथ ही श्रमिका का भी कामकाज शुरू हो गया। सारा दिन धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा।
लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने से शाम होते ही ठंड ने जोर पकड़ लिया। जिसके चलते लोग शाम से ही घरों में दुबक गए। हालांकि धूप के बाद थोड़ा मौसम में बदलाव आया है। अलाव जलने से लोगाें ने राहत की सांस ली। लेकिन सारा दिन बर्फीली हवाएं चलने से धूप भी बेअसर साबित हुई।