शहर के कटकुलवा पुरा के महावीरन मंदिर परिसर में विश्वकल्याण के लिए अनवरत चल रही रामधुन के एक वर्ष पूरे होने पर वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में हवन और यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जहां पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महावीरन मंदिर में एक साल से दिनरात चल रही रामधुन का जाप करने के लिए दिन रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। पुरुषों के साथ- साथ महिलाएं और बच्चे भी राम-धुन का जाप कर रहे है। इस दौरान हवन यज्ञ आहूतियां दी गईं। दिन रात रामधुन का जाप करने और हवन यज्ञ का आयोजन होने से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में लोगों की भीड़ जुटी रही। जहां सुबह से शात तक प्रसाद चखने के लिए महिला पुरुषों और बच्चों की लाइन लगी रही। भंडारे में रहलिया, चांदों, चंदपुरा, पचपहरा आदि गांवों के लोग प्रसाद चखने पहुंचे।