फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पानी को लेकर हालत भयावह

Mon, 01 Jun 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बांधों, तालाबों और नदियों के सूखने से जिले में पानी को लेकर स्थित भयावह होती जा रही है। कहीं बिजली की समस्या तो कहीं बांधों का पानी सूख जाने से पानी की समस्या विकराल हो गई है। सोमवार को जिले में पेयजल आपूर्ति ठप रहने से गुस्साए लोगों ने मदन सागर सरोवर के तट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं जलसंस्थान के अभियंता से पानी को लेकर नोकझोंक  हुई। गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पानी की समस्या से रूबरू कराया।  
विज्ञापन

 जिले के कस्बा चरखारी में पूरी रात बिजली न आने से चरखारी, रिवई और खरेला की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं उर्मिल बांध में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ओवरहेड टैँक और सीडब्ल्यूआर टैंक नहीं भर सके, जिससे पानी की आपूर्ति शहर के अलावा श्रीनगर में ठप हो गई। कबरई बांध के जवाब देने से कबरई कस्बा और ग्रामीण अंचलों में पेयजल आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी तरह खन्ना नदी के सूख जाने से खन्ना क्षेत्र पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे जिले में पानी को लेकर हाय तौबा मची है। वहीं उर्मिल बांध से श्रीनगर और महोबा शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। बांध में बने इंटेकवेल में मोटर, बिजली न आने से वह चल नहीं पा रहे है। सात-आठ घंटे बिजली मिलने से नाममात्र का पानी ही टैंकों में भर पाया है। जिससे सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। पेयजल के बढ़ते संकट से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के इंटेकवेल पर मौजूद अभियंता से आपूर्ति को लेकर हो-हल्ला मचाया।  

अभियंताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
जिले में बढ़ रहे पेयजल संकट के मद्देनजर रविवार को जलनिगम सिविल शाखा, जलनिगम यांत्रिक शाखा और जलसंस्थान के अभियंताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई । बैठक में जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए एक दूसरे का सहयोग की बात कही गई। लेकिन रणनीति के  बाद भी पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हो सका। बैठक में जलनिगम सिविल शाखा के एक्सईएन सुनील कुमार तिवारी, यांत्रिक शाखा के एक्सईएन एसपी सिंह, जलसंस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी
दो दिनों से पानी के लिए मची हायतौबा से नाराज विकास मंच ने मदन सागर तट पर पहुंच कर अवर अभियंता से मुलाकात की साथ ही इंटेकवेल के पास जेसीबी मशीन से दस फिट गहरा गड्ढा कराकर मदन सागर के पानी को इंटेकवेल तक लाने की बात कही। विकास मंच के जिला महा सचिव इरफान अली ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो मदन सागर तट पर अनशन करेंगे।

बिजली न मिलने के कारण उर्मिल बांध से टैंकों में पानी नहीं भर पा रहा है। जलनिगम यांत्रिक शाखा द्वारा जनरेटर नहीं चलाए जा रहे हैं, जिससे पर्याप्त पानी न भर पाने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जनरेटर चलवाए जाने के लिए जिलाधिकारी को पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

        एसके तिवारी       
प्रभारी अधिशाषी अभियंता महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें