फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

Mon, 01 Jun 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के कटकुलवा पुरा के महावीरन मंदिर परिसर में विश्वकल्याण के लिए अनवरत चल रही रामधुन के एक वर्ष पूरे होने पर वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर में हवन और यज्ञ का भी आयोजन किया गया। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़  जुटी। इसके  बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जहां पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महावीरन मंदिर में एक साल से दिनरात चल रही रामधुन का जाप करने के लिए दिन रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। पुरुषों के  साथ- साथ महिलाएं और बच्चे भी राम-धुन का जाप कर रहे है। इस दौरान हवन यज्ञ आहूतियां दी गईं। दिन रात रामधुन का जाप करने और हवन यज्ञ का आयोजन होने से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में लोगों की भीड़ जुटी रही। जहां सुबह से शात तक प्रसाद चखने के लिए महिला पुरुषों और बच्चों की लाइन लगी रही। भंडारे में रहलिया, चांदों, चंदपुरा, पचपहरा आदि गांवों के लोग प्रसाद चखने पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें