फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केन्द्रों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है। जीत का टीका लगवाने के लिए लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं वैक्सीन कम पड़ जाने से स्वास्थ्य केंद्रों से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। अजनर संवाद के अनुसार जैतपुर सीएचसी अंतर्गत अजनर, अकौना, रगौली, खमा, टिकरिया, खिरिया, बुधवारा, आरी, थुरट, इन्द्रहटा सहित 20 केंद्रो में करीब 849 लोगों को टीके की खुराक दी गई। वैक्सीन लगवाने वालों का टीकाकरण केंद्रों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
वहीं वैक्सीन खत्म हो जाने पर सैकड़ों लोग मायूस होकर लौट गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जी रत्मेले ने बताया कि सोमवार को 3330 के सापेक्ष 3423 लोगों टीके पहली व दूसरी डोज दी गई। मंगलवार की सुबह तक जिले को 15,800 डोज मिल जाएगी। जिससे सभी को टीके खुराक मिलेगी कोई भी केंद्र से बिना टीके नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें