फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी प्रवृत्ति लोगों को चिंह्ति करने के निर्देश

Mon, 05 Oct 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक ब्रजभूषण शर्मा ने कहा कि मोहर्रम और नवरात्र  एक साथ पड़ने के कारण सुरक्षा दृष्टि से बाहरी फोर्स लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

आईजी सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अफसरों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला बदर अपराधी की सूची और अवैध शराब की भट्टियों व दुकानों में दबिश दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं। मतदान के दिन पेट्रोलिंग की जाएगी, कोई बाहरी व्यक्ति चुनाव के दौरान गांव में नहीं रुकना चाहिए। चुनाव में किसी प्रकार की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिंह्ति करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि मोहर्रम और नवरात्र पर नई परंपरा लागू नहीं होगी, नए स्थानों पर मूर्तियां स्थापित नहीं की जाएगी। दोनों समुदाय के लोगों से बात की जा रही है। नवरात्र पर्व पर बाहरी फोर्स लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान केंद्र के सौ मीटर दायरे पर कोई झंडा व प्रत्याशी का नाम व बैनर लिखा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इस मौके पर चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर एल. वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक केके गहलोत सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें