फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाआें ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Fri, 20 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
महिला से चार हजार रुपये पार किए।
विज्ञापन
थाना खन्ना के गांव चिचारा में देशी शराब ठेका में महिलाओं ने शुक्रवार रात को जमकर हंगामा किया। दुकान में तोड़फोड़ के साथ शराब की पेटियों में आग लगा दी। हालांकि मौके पर मौजूद सेल्समैन ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुुंची थाना पुलिस महिलाओं और सेल्समैन को थाना ले गई।
विज्ञापन


जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।  
जनपद हमीरपुर के ग्राम रीवन निवासी जमुना का पति रामजीवन शराब का आदी है। जमुना ने अपने पति को सब्जी बेचने का काम करने के लिए 10 हजार रुपये दिए थे। रामजीवन उन पैसों का शराब पी गया। ग्राम चिचारा के ठेका से शराब खरीदने और पीने पर जमुना ने मामले की जानकारी कानपुर देहात निवासी तिरंगा गौरक्षा गैंग की शालिनी यादव को दी।

शालिनी यादव के नेतृत्व में जमुना एक दर्जन महिलाओं के साथ चिरारा ठेका शराब की दुकान पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया।इस दौरान महिलाओं की सेल्समैन से तीखी नोकझाेंक हुई। आक्रोशित महिलाएं दुकान के अंदर घुस गई और दुकान में रखी शराब की बोतले सड़क पर फेंक दी।
विज्ञापन


इस दौरान जमुना ने शराब की पेटियों में आग लगा दी।  सेल्समैन ने किसी तरह आग बुझाई। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष सतीषचंद्र शुक्ला पुलिस फोर्स के  साथ मौके पर पहुंच गए।  महिलाओं और सेल्समैन को थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें