फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 ने बचाई किशोरी की अस्मत

Wed, 11 Jan 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में यूपी 100 का शुभारंम करते डीएम व एसपी तथा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिले में दौड़ रही यूपी 100 गाड़ियां अपराधों के नियंत्रण में कारगर साबित हो रही है। बुधवार को छेड़खानी कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना पनवाड़ी में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना के पांच मिनट के अंदर यूपी 100 के पहुंचने से किशोरी की अस्मत लुटने से बच गई।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बुधवार को पिता के साथ बाजार आई थी। बाजार से सामान खरीदने के बाद पिता आटो में बैठ गया जबकि गांव के ही बलवान राजपूत के कहने पर पिता ने किशोरी को बाइक में बैठा दिया। बलवान ने रास्ते में सुनसान स्थान पर बाइक रोक दी और किशोरी से छेड़खानी करने लगा। शोर शराबा मचाने पर खेत में काम कर रहे कुछ किसानों ने 100 नंबर पर सूचना दी और खुद दौड़कर पहुंचे। तुरंत ही पांच मिनट के अंदर यूपी 100 गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी की तहरीर पर बलवान के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें