फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दस्ता ने पकडे़ दो ट्रक मिर्च

Sun, 26 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
कुलपहाड़ में लाल मिर्च से लदे ट्रक सीज करते एसआईबी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

सैलटैक्स की चोरी कर पनवाड़ी होते हुए वाया श्रीनगर मप्र जाने वाले वाहनों को अब अपना रूट बदलना होगा। एक माह के अंदर कई बर सचल दल ने छापामार कर लाखों का जुर्माना वसूला है। रविवार को बांदा की एसआईबी टीम ने बिना वध बिल के माल ले जा रहे दो ट्रकों  को सीज कर दिया।

बांदा के ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्यकर एसआईबी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें काफी समय से राठ पनवाड़ी श्रीनगर होकर मप्र की ओर दिल्ली से कर चोरी कर अवैध बिलों के सहारे माल परिवहन की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर उन्होंने हमीरपुर और बांदा के  अधिकारियों की टीम धरपकड़ के लिए बना दी। कानपुर से राठ पनवाड़ी के रास्ते मप्र की ओर लाल मिर्च से भरे देा ट्रक जा रहे थे। जिन्हें पनवाड़ी के पास चैक किया तो बिल वैध नहीं पाए गए। वाहन भागने लगा तो उसे पकड़कर कुलपहाड़ थाने में खड़ा कर सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार पिछले सप्ताह परचून के चार वाहन पकड़कर छह लाख का जुर्माना वसूला गया था।
विज्ञापन


इंसेट
किसान ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
श्रीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा निवासी किसान बाबूलाल पुत्र छगनलाल ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह अपनी मटर की फसल बेंचने के लिए आटो में लादकर मंडी ले जा रहा था। तभी सैलटैक्स के जांच अधिकारी ने श्रीनगर के पास आटो रोक कर  बिल मांगने लगे।
विज्ञापन


किसान ने जोत बही दिखाई तो नहीं माने और वाहन सीज करने की बात कहकर सात हजार लेक र वहन छोड़ दिया कहा रसीद महोबा में देंगें न रसीद मिली और न पता चला कि कैसा पैस लिया गया। जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें