पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने के लिए बैंक से एक लाख बीस हजार रुपये निकालने वाले किसान के रुपये टप्पेबाजों ने बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर चोरी कर लिए। इस मामले में किसान ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
मानिकपुर विकास खंड के पेतरिया निवासी सत्यप्रकाश पांडेय पुत्र वंशरूप ने बताया कि वह ट्रैक्टर की ट्रॉली खरीदने के लिए सोेमवार को सरैंया की यूपी ग्रामीण बैंक , कर्वी के पीएनबी और स्टेट बैंक कर्वी से चालीस-चालीस हजार रुपये निकाले। उसके बाद वह रुपये को डिग्गी मेें रखकर कोतवाली के सामने स्थित दुकान मेें समान खरीदने लगा।
वह सामान लेकर लौटा तो बाइक की डिग्गी टूटी देख भौच्चका रह गया। आस पास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसने कोतवाली में जाकर तहरीर दी। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि ेटप्पेबाजी की जानकारी मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।