फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व डीसीएम की टक्कर, एक की मौत

Thu, 24 Jan 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav महोबा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-सागर हाईवे में बरा नाला के पास बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाइवे में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे डीसीएम महोबा से छतरपुर की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से एक ट्रक छतरपुर की ओर से सरिया लेकर इटावा जा रहा था। हाइवे में बरा नाला के पास डीसीएम व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि वाहनों में सवार चालक और क्लीनर बुरी तरह फंस गए तथा दुर्घटना में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम में फंसे कानपुर जिले के अकबरपुर थाना बलिहारा गांव निवासी चालक राजेश कुमार (32) पुत्र सरपतलाल सिंह को जेसीबी से दरवाजा तुड़वाकर बाहर निकाला लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रक चालक रामनिवास (38) पुत्र भगवान सिंह व क्लीनर भूरा (30) पुत्र करन सिंह निवासी जवाहरपुर आगरा घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे में वाहनों के फंसे होने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को सड़क से अलग कराया। तब जाकर जाम खुल सका। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें