चरखारी महोबा। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सूपा गांव में घर में घुसकर गालीगलौज और मारपीट में दो लोगों के विरुद्ध और लुहारी गांव में दो पक्षों के विवाद पर एक दूसरे की सूचना पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
चरखारी कोतवाली के सूपा गांव के राजू के घर में घुसकर गांव के ही नरेंद्र और अरविंद गालीगलौज और मारपीट करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहारीर पर पुलिस ने नरेंद्र और अरविंद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उधर, लुहारी गांव में संतोष रानी ने हरी सिंह, तारादेवी, सुशीला द्वारा एक राय होकर मारपीट कर घायल करने की तहरीर पुलिस को दी।
जिस पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष सुशीला की तहरीर पर मुन्नी, रानू और प्रेम नारायण के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर तीनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।