फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कमरे में बंधक बना किया दुष्कर्म

Fri, 27 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोस की महिला ने गुरुवार को किसी काम से अपने घर बुलाया। घर में मौजूद महिला के देवर कल्लू पुत्र जगमोहन अहिरवार ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसको पीट दिया।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे तक आरोपी व उसकी भाभी ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाए रखा। शाम को आरोपी की चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने किशोरी के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर सौंपी।
विज्ञापन


उसके आधार तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू व उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें