फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: दोमाना में चलती मिनी बस में छात्रा से दुष्कर्म

Fri, 27 Jan 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
स्कूल से लौट रही एक 9वीं कक्षा की छात्रा से चलती मिनी बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो को पकड़ लिया है। केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


घटना 23 जनवरी के दिन गजनसू इलाके की है। पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को शुक्रवार इसके बारे जानकारी दी। इसके बाद दोमाना पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया। छात्रा एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

उसने बताया कि 23 जनवरी के दिन वह छुट्टी होने के बाद मिनी बस से घर जा रही थी। एक-एक कर सभी यात्री मिनी बस से उतर गए। वह अकेली बच गई। मिनी बस में चालक, सहचालक और दो अन्य लड़के थे। इनमें से एक ने उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। मना करने पर भी वह नहीं माना और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में उसे एक मंदिर के पास छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को उसने मां को सारी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों जगदीप सलोत्रा और अजीब शर्मा को पकड़ लिया। इनके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और साजिशन अपराध करने का केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने इसे लेकर कुछ और लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें