फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कंडेक्टर से यात्री ने की अभद्रता

Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
 झांसी राठ मार्ग में महोकबकंठ के पास शराब के नशे में धुत एक यात्री ने महिला कंडेक्टर के साथ अभद्रता कर दी और अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे गुस्साई महिला परिचालक ने थाना महोबकंठ के सामने बस खड़ी करा दी। लेकिन तबतक यात्री उतरकर खिसक गया। परिचालक ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दी है। 
विज्ञापन

रविवार को झांसी से राठ जा रही बस में नशे की हालत में एक यात्री रास्ते में बस में चढ़ा। महिला कंडेक्टर द्वारा यात्री से टिकट के पैसे मांगने पर वह महिला कंडेक्टर से अभद्रता करने लगा। महिला कंडक्टर के विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। यात्रियों के समझाने के बाद भी वह बस में हल्ला मचाता रहा।
यात्री की अभद्रता से नाराज महिला कंडेक्टर ने बस थाना महोबकंठ के गेट खड़ी करा दी। इसी बीच यात्री बस से उतरकर भाग गया। महिला कंडेक्टर ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें