फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दीवान ने थाने में किया जमकर हंगामा

Tue, 24 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला में तैनात दीवान ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशेड़ी दीवान ने थाने में बैठाए गए लोगों से न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले। अपने काम से थाने पहुंचे समाज सेवियोें से भी अभद्रता की । पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शराबी दीवान को थाने से बाहर ले जाकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए खरेला निवासी क्रूजर चालक जग्गू पुत्र विनोद को थाने में बैठाया गया था। परथनिया गांव निवासी शिवपाल जमीन विवाद के मामले में थाने में बैठा था।

रविवार रात थाने में तैनात दीवान सुरेंद्र शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचा। उसने गालीगलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। दीवान सुरेंद्र ने क्रूजर चालक जग्गू को पीटने के साथ उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने जमीन विवाद के मामले में थाने पहुंचे शिवपाल के साथ भी मारपीट की। घटना के समय थाना प्रभारी राजीव यादव गश्त पर थे।
विज्ञापन


नशेड़ी दीवान को उपद्रव करता देख मौजूद पुलिसवालों ने किसी तरह उसे बाहर ले जाकर शांत कराया। नशेड़ी दीवान की बदसलूकी के शिकार पीड़ितों और समाजसेवियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी गुरुदयाल कटियार ने बताया थाने में तैनात दीवान सुरेंद्र के खिलाफसाथी पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों से अभद्रता करने की शिकायत मिली है। अनुशासनहीनता के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अफसरों को लिखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें