फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टवेरा-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल

Mon, 03 Apr 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुलपहाड़ महोबा।
विज्ञापन
टवेरा-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत - फोटो : demo
विज्ञापन
कुलपहाड़ महोबा।
विज्ञापन

कानपुर सागर हाइवे पर टवेरा गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़त हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां बाइक चालक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
  कुलपहाड़ कस्बे के यादवनगर निवासी पुष्पराज यादव 35 पुत्र इंद्रपाल यादव बैंदो इंटर कालेज में लिपिक के पद पर तैनात है। सोमवार को वह अपने मित्र ज्ञानेंद्र राजपूत के साथ बैंदो गांव से अपने घर कुलपहाड़ बाइक से लौट रहे थे। तभी भरवारा गांव के समीप लोहिया पुल के सामने कुलपहाड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया। यहां पुष्पराज को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट लगाकर गाड़ी चला रहे ज्ञानेंद्र तिवारी को घटना में कम चोट आई, उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद टवेरा गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, दुर्घटना में बाइक के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें