पनवाड़ी/श्रीनगर। जिले में बालू के अवैध खनन को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पनवाड़ी थाना क्षेत्र में खान निरीक्षक ने बालू से भरे दो ओवरलोड ट्रक सीज किये। वहीं श्रीनगर पुलिस ने बालू से भरे चार ट्रैक्टरों को सीज किया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची है।
थाना पनवाड़ी क्षेत्र में खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने पनवाड़ी-राठ मार्ग में बालू से भरे दो ट्रकों को रोका। वाहनों में बालू ओवरलोड भरी होने पर दोनों ट्रकों को सीज किया। इसी प्रकार थानाध्यक्ष श्रीनगर वीर प्रताप सिंह ने उर्मिल नदी से अवैध खनन कर आ रहे दो ट्रैक्टरों को रोककर कागजात चेक किए। चालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर दोनों ट्रैक्टरों को थाने में खड़ा करा लिया गया। इसी प्रकार सिजरिया घाट से बालू का अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टरों को श्रीनगर पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों ट्रैक्टरों को सीज किया गया है। (ब्यूरो)