फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी देवर की हत्या

Tue, 27 Feb 2018 11:23 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी में एक पखवारे पहले एक युवक की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अवैध संबंधों के खुलासे के डर से भाभी ने अपने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर देवर प्रीतम 25 की हत्या कर दी थी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को खेत में आग के हवाले कर दिया था।  ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी प्रीतम (25) पुत्र स्वामीदीन का शव 9 फरवरी की रात खेत में आग से जला हुआ मिला था।
जिसे परिजन आग लगाकर आत्महत्या बता रहे थे। घटना संदिग्ध होने पर पुलिस मृतक और उनके परिजनों के मोबाइल की सर्विलांस के माध्यम से काल डिटेल निकलवाई। पुलिस की जांच में मामला हत्या का पाया गया। मृतक की भाभी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भांजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला और उसके प्रेमी ने घटना केे अंजाम देने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक प्रीतम पुत्र स्वामी दीन पाल की भाभी सुखदेवी पत्नी पूरनलाल के अवैध संबंध गांव के ही बंटा पॉल से थे। जिसका देवर प्रीतम विरोध करता था।
विज्ञापन


प्रेम संबंध में बाधक बने देवर को रास्ते से हटाने के लिए प्रीतम जिस दिन खेत की रखवाली करने गया था। तभी भाभी सुखदेवी ने अपने प्रेमी बंटा को देर रात खेत में बुलाया। बंटा अपने भांजे राजू पुत्र कामता निवासी चितइयन श्रीनगर के साथ खेत पहुंच गया। जहां तीनों ने उसकी पहले गला दबाकर हत्या कर दी। फिर झोपड़ी में रखी चारपाई में हाथ पैर बांधकर आग से जला दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली भाभी सुखदेवी और उसके प्रेमी बंटा और राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने पत्रकार वार्ता में घटना के खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें