फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत

Tue, 23 Jan 2018 11:16 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज बस का पीछा किया। लेकिन बस चालक ने बस को ले जाकर कोतवाली कुलपहाड़ में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कुनाटा मोड़ पर दो बाइक आमने सामने भिड़ गई जिससे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी अंकित (14) पुत्र शिवनारायण मंगलवार को कालेज से अपने गांव सुगिरा साइकिल से जा रहा था। जैसे ही अंकित गैस गोदाम के सामने पहुंचा तभी पनवाड़ी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया।

जिससे घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों  को पीछे आता देख बस चालक कोतवाली कुलपहाड़ के अंदर बस खड़ी कर भाग गया। पुलिस चालक की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।  हाइवे पर हुई छात्र की मौत के बाद जनतंत्र इंटर कालेज के छात्रों में खासा गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी है।
उधर पनवाड़ी कुनाटा मार्ग पर शिवकुमार (32) बाइक से गांव जा रहा था तभी कुनाटा मोड़ पर सामने से आए बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें