फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ फार्मासिस्ट के आवास पर छापा, 11 जुआरी पकड़े

Sat, 29 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट के आवास पर सीओ के नेतृत्व में एसओजी टीम व कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान चल रहे जुए के फड़ में 11 जुआरी पकड़े गए। जबकि चीफ फार्मासिस्ट मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने माल फड़ व जामा तलाशी में 45 हजार से अधिक
विज्ञापन


की नगदी व आधा दर्जन मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला महिला अस्पताल में संतोष कुमार सिंह चीफ फार्मासिस्ट के पद तैनात हैं। संतोष कुमार का आवास जिला अस्पताल की बाउंड्री से लगा है। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि चीफ

फार्मासिस्ट के आवास पर एक दर्जन से अधिक जुआरी जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ सदर धनंजय कुशवाहा, कोतवाली के एसएसआई केपी सिंह व एसओजी टीम पुलिस फोर्स के साथ चीफ फार्मासिस्ट के आवास पहुंच गई। छापामार कार्रवाई में शहर के मोहल्ला राठचुंगी निवासी सुनील,
विज्ञापन


राजकुमार, राजीव कुमार, गांधीनगर निवासी पुष्पेंद्र, राजेश, सचिन, जगतसिंह, धरौन कबरई निवासी राकेश कुमार, कोतवाली चरखारी निवासी राजू, कचहरी निवासी संजय को पकड़ा गया है। चीफ फार्मासिस्ट मौके से भाग निकला। पुलिस ने माल फड़ से 40 हजार 900 रुपये और जामा तलाशी 4850 रुपये की नगदी व आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

लंबे समय से चल रहा था जुआड़खाना
चीफ फार्मासिस्ट के आवास पर लंबे समय से जुआड़खाने का संचालन चल रहा था। यहां दूर दराज के नामी गिरामी जुआरी हारजीत का दांव लगाने पहुंचते थे। सूत्रों की माने तो जिला अस्पताल के कर्मचारी से लेकर डाक्टरों को भी जुआड़खाने के संचालन की खबर थी। रात के समय अक्सर अस्पताल के कर्मचारी भी दांव लगाने पहुंचते थे। यही वजह है कि पकड़े गए जुआरियों में जिला अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें