फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
- बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी किया बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी-झांसी मार्ग में चोरी की योजना बनाते चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस चोरी की विभिन्न घटनाओं के विषय में आरोपियों से पूछताछ की रही है।
पनवाड़ी-झांसी मार्ग में शिवम मैरिज हाल के समीप चार युवक खड़े होकर चोरी व लूट की योजना बना रहे थे। तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पनवाड़ी अभिमन्यु यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी करके चारों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों में कमरुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन, आशिफ अली पुत्र बरकत अली, हुसैन खां पुत्र अमीन खां व शेेर खां पुत्र मुकीद खां निवासीगण रजानगर छतरपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध तमंचा, पांच कारतूस, एक लोहे की नुकीली राड बरामद की है। साथ ही चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी छतरपुर के नट मोहल्ला के निवासी है। जो चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें