फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने ग्रामीण को लात-घूंसों से पीट कर मार डाला

Wed, 04 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
तीन माह पहले उधार दिए 300 रुपये का तगादा करने पर दबंग ने ग्रामीण की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घर पहुंचने के  कुछ समय बाद ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने महोबकंठ थाने में दबंग के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद घर से भाग निकले दबंग को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 ग्राम कुहनिया निवासी रहीम ने गांव के भागीरथ से तीन महीने पहले 300 रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने के बाद भी रहीम के रुपये न लौटाने से नाराज भागीरथ सोमवार शाम उसके घर गया। भागीरथ ने रहीम से उधार दिए 300 रुपये लौटाने का तगादा किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर रहीम ने भागीरथ को गिरा कर लात-घूंसों से जमकर पीटा। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद भागीरथ की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने रहीम के खिलाफ पिता की लात-घूंसों से पीट कर  हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन


महोबकंठ थाना पुलिस घटना के बाद घर से भाग निकले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। उधर भागीरथ की मौत के बाद उसके परिवारीजनों का रो-रोकर  बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें