थाना अजनर के ग्राम खमा में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में शव पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट मिली है। इस पर उसके बेटे में गांव के ही पांच लोगाें के खिलाफ थाना अजनर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना अजनर के ग्राम खमा निवासी प्रभुदयाल राजपूत अपने बेटे अरविंद कुमार के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। बाप- बेटे अलग -अलग खेतों में लेटे हुए थे। अरविंद का आरोप है कि मंगलवार की रात गांव के ही प्रहृलाद, हरीसिंह समेत पांच लोग हाथ में तमंचा व हाथ में लाठी डंडा लिए हुए दूसरे खेत में जाते हुए दिखाई दिए।
आरोपियों से पुरानी रंजिश होने की वजह से डरवश वह खेत से भाग आया। सुबह खेत में पहुंचा तो उसके पिता नहीं मिले। खेत में स्थित कुएं में झांक कर देखा तो उसमें शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलसि ने ग्रामीणेां की मदद से प्रभुदयाल का शव कुएं से बाहर निकालवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद की तहरीर पर प्रहृलाद, हरीसिंह, वीरेंद्र, संतोष और बिल्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।