एसपी कार्यालय में काटे गए चालान
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला रामनगर में सोमवार रात घर के आंगन में सो रहे ग्रामीण की पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी गई। सुबह परिजन उठे तो उसका शव लहूलुहान स्थिति में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी दयाराम (40) सोमवार रात घर के आंगन में सो रहा था। इस बीच दीवार फांदकर बदमाश आंगन में घुसे और पत्थरों से कूच कर उसकी हत्या कर दी। सुबह परिजन उठे तो चारपाई पर शव लहूलुहान स्थिति में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी मीना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। माना जा रहा है कि हत्यारे दीवार फांद कर अंदर आए थे।