फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं का पुलिस टीम पर हमला

Tue, 12 Dec 2017 11:25 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)।
थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योड़ी घाट के समीप अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देख खनन माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना पर  सीओ कुलपहाड़ ने थाना पनवाड़ी पहुंच दरोगा और सिपाहियों के बयान दर्ज किए।

थाना पनवाड़ी से निकली बिरमा नदी के स्योड़ी घाट के समीप कुछ लोग बालू का अवैध खनन कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली से बालू के अवैध खनन की सूचना डीएम से मिलने पर मंगलवार की सुबह नगारा चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार, कांस्टेबिल कुलदीप यादव, प्रभात राजपूत, राज करन व सादिक टीम के साथ ग्राम नगारा पहुंच गया। इस दौरान बालू का अवैध खनन कर जा रहे कुछ ट्रैक्टर पुलिस को देखकर भाग निकले जबकि पुलिस ने एक बालू भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया और थाने लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने से बौखलाए दबंग ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। दबंग ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हालंाकि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिसकर्मियों ने राम बाबू पुत्र श्याम बिहारी को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर ट्राली थाने में खड़ी कराई गई। बालू माफियाओं और पुलिस के बीच हुई हाथापाई व हमले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सीओ कुलपहाड़ चौधरी रमेश सिंह थाना पनवाड़ी पहुंचे और टीम के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


 थाने में आरोपी रामबाबू के खिलाफ 3/5 लोक संपत्ति अधिनियम, 379, 411, खनिज अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कुलपहाड़ का कहना है कि टीम ने बयान में हमले व मारपीट की बात नहीं बताई है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें