खनिज रायल्टी के 10 प्रतिशत अंशदान से विकास कराया जायेगा। जिसमें खदानों के आसपास पौधरोपण, सड़क, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि का विकास किया जाना है। उन्होंने श्रमिकों के बच्चाें के लिए स्कूल खोले जाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने दिए है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राम विशाल मिश्रा ने खनिज न्यास की बैठक में कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शर्तों को हर हाल में पूरा करना है। जिले में वृृहद पौधरोपण कराया जाना है।
जिसमें उन्होंने अमरूद, बेर, नीबू, पीपल, बरगद आदि के पेड़ लगाने के निर्देश दिये। उन्होेंने क्रेशर मालिकों से श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण श्रम विभाग में कराने की अपील की।
श्रम विभाग के अधिकारियों को गरीब बच्चों के कल्याण के लिये योजनाओं से लाभाविंत करने को कहा। इसके साथ ही लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, रोजगार सेवक और अध्यापकों को निर्देशित किया कि वह श्रमिकों के बच्चों का चिन्हीकरण कर रिपोर्ट श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में प्रेषित करें।
जिससे श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की कार्यवाही शुरू की जा सके। बैठक में व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।