फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में विवाहिता की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 29 May 2018 11:01 PM IST
mahoba
विज्ञापन
मौत से गुस्साएं परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से गुस्साए परिजनों ने कानपुर-महोबा मार्ग जाम कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम गोहांड निवासी रामस्नेही ने अपनी बेटी कंचन की शादी एक साल पहले कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लाड़पुर निवासी बाबूलाल के साथ शादी की थी। कंचन के पिता रामस्नेही ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसकी बेटी को परेशान करते थे, मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। बेटी की मौत से गुस्साएं मृतका के परिजनों और रिश्तेदारों ने मंगलवार को जिला अस्पताल के पास महोबा कानपुर मार्ग पर जाम कर दिया। जिससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। दिन में ढाई बजे से साढ़े तीन बजे जाम लगा रहने से मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पिता का आरोप है कि शादी के बाद कई बार बेटी की पिटाई की गई। उसका भाई दो दिन पहले कंचन से मिलकर आया था। वह बीमार नहीं थी। मंगलवार को मृतका का पति बाबूलाल उसकी पुत्री कंचन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें