फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन दुकानों में आग, पांच लाख का नुकसान

Tue, 10 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आग से जली दुकानें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कबरई कस्बे के व्यस्ततम छंगा तिराहे पर मंगलवार तड़के शार्ट सर्किट से एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। लपटों ने आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। हादसे में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। कबरई निवासी गुलाब चच्चा की छंगा चौराहे पर कबाड़ की दुकान है।
विज्ञापन


तड़के सुबह 4 बजे शार्ट सर्किट से कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग लपटों ने बगल में रुई की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फर्नीचर की दुकान सहित छह दुकानों में आग लग गई। इससे आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग लगने की खबर मिलते ही पूर्व राज्यमंत्री सिद्धगोपाल साहू और पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने अपने टैंकर भेज दिए। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की बढ़ती लपटों को देखकर वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। ग्रामीणों ने फायर स्टेशन को फोन कर आग लगने की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गुलाब चच्चा का दो लाख, मूलचंद्र का एक लाख का फर्नीचर, राजाराम, भगवानदीन, बिस्सू, मजीद सहित तीन दुकानदारों को करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें