फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को पीटकर सोने की चेन व नगदी लूटी

Wed, 22 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तहसील कुलपहाड़ से घर जा रहे अधिवक्ता को  बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर सोने की चेन व नगदी लूट ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला किशोरगंज निवासी शरण सिंह पेशे से वकील हैं। सोमवार देर शाम शरण सिंह तहसील कुलपहाड़ से कामकाज निपटाकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। कस्बे के पाराशर चौराहे के पास बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह रोड पर गिर गए। वहीं खड़े उनके साथियों ने मिलकर अधिवक्ता पर लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। बाद में हमलावर गले में पड़ी एक  तोले की सोने की चेन व जेब में पड़े दो हजार रुपये लूट ले गए।

शोर शराबा सुन कर कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस पर लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अधिवक्ता ने कोतवाली कुलपहाड़ पहुंच घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तेज खां उर्फ ऐजाद व राजू उर्फ पंखी निवासी मोहल्ला घुसियाना कुलपहाड़ तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें