कस्बा कुलपहाड़ में खिड़की की जाली काटकर घुसा चोर परिजनों के जगने पर दूसरी मंजिल से कूदकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
कस्बा कुलपहाड़ निवासी सुनील कुमार अग्रवाल के घर के नीचे ही उनकी दुर्गा हीरो मोटर्स एजेंसी है। दूसरी मंजिल में पूरा परिवार रहता है। शनिवार रात नकाबपोश चोर खिड़की की जाली तोड़कर दूसरी मंजिल में घुस गया। बाहर के कमरे में सो रहे सुनील के ससुर की आहट पाकर नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर दो मंजिला मकान से नीचे कूदकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 व कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच की। पुलिस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज का खंगालकर पुलिस जांच में जुट गई है।