थाना श्रीनगर क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख युवक भाग गया। पीड़िता ने पति के साथ जाकर थाना श्रीनगर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक की 25 वर्षीय महिला अपने खेत में काम कर रही थी। उसका पति किसी काम से घर आ गया था। महिला को अकेला पाकर गांव का ही मुरलीधर पुत्र मातादीन खेत में जा पहुंचा। महिला को दबोचकर खेत में लगी फसल के अंदर ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने शाम को घर जाकर पति से अपने साथ घटी घटना बताई।
पीड़िता का पति पहले मुरलीधर के घर शिकायत करने पहुंचा।
उसके परिजनों ने शिकायत सुनने के बजाय उल्टा पीड़िता के पति के साथ अभद्रता कर उसे घर से भगा दिया। इसके बाद पत्नी को लेकर थाने पहुंचे पति ने थाना श्रीनगर में आरोपी मुरलीधर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नही कर सकी। इस घटना बाद से ग्रामीणों में दहशत है। थानाध्यक्ष श्रीनगर मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।