फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टैक्सी में आमने सामने भिडंत, आठ घायल

Tue, 16 Jan 2018 11:04 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरपालपुर तेइया मार्ग के बीच में कार और टैक्सी में सीधी भिडंत हो जाने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक हैं।
विज्ञापन


हरपालपुर से एक टैक्सी सवारियां भरकर पनवाड़ी की तरफ जा रही थी। तभी महोबकंठ की ओर से आ रही कार तेइया गांव के पास आपस में टकरा गई। दुर्घटना में घायलों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

100 डायल के सिपाहियों ने टैक्सी चालक जुबैर अहमद (32)ू, राघवेंद्र सिंह (45), बद्री तिवारी (60), भोला राम निवासीगण कोहनिया, प्रेमवती (50), भगवान दास (70)निवासी लोहरगांव व कार चालक अखिलेश (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी कुलपहाड़ को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें