जिले में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने दुकानदार को ताले टूटे और सामान चोरी होने की जानकारी दी। को निशाना बनाया। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ और थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस चोरो की तलाश में जुट गई है।
कनकुआं प्रतिनिधि अनुसार- ग्राम सतौरा निवासी छोटू यादव की कस्बा महोबकंठ में मोबाइल की दुकान हैं। मंगलवार रात को वह दुकान बंद करके घर चला गया। तभी बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 8 मोबाइल और 10 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने छोटू को दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी।
विज्ञापन
छोटू ने बताया कि चोर दुकान से 8 मोबाइल और 10 हजार रुपये की नगदी लेकर गायब हो गए। पीड़ित दुकानदार छोटू ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इसके बाद चोरों ने राजू सेन की दुकान का ताला तोड़कर डेक चोरी कर ली। राजू ने भी थाना महोबकंठ में तहरीर दी है।
श्रीनगर प्रतिनिधि अनुसार- श्रीनगर निवासी राजकुमार साहू बस स्टैंड के पास किराने की दुकान हैं। यहां पर मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दुकान में रखे 15 हजार रुपये नगद व किराने का सामान चोरी करके फरार हो गए। बुधवार सुबह 10 बजे राजकुमार साहू अपनी दुकान पहुंचा और दूसरा ताला देख परेशान हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ताला खोलने पर चोरी एक लाख रुपये से अधिक की मिली है। पीड़ित दुकानदार राजकुमार साहू ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है।