फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु का बिसरा व ब्लड सैंपल जांच को आगरा भेजा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमांशु का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा आगरा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
इंजीनियर हिमांशु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नशीली गोली खिलाकर हत्या की जांच के लिए विसरा और ब्लड सैंपल आगरा भेजा जाएगा। पुलिस तीन दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी है। हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इसके बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव लाडपुर के इंजीनियर हिमांशु की 25 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार की रात को गांव के ही रहने वाले मोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। सोमवार दोपहर को गणेश विहार कालोनी के पीछे गन्ने के खेत में हिमांशु का शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई दीपांशु ने मोहित व उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसी दिन से हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिमांशु की हत्या गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि हिमांशु की हत्या से पूर्व उसे धोखे से नशीली दवाई खिलाई गई है। हत्यारोपियों ने नशे की हालत में हिमांशु की हत्या की। विवेचक दरोगा सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों के कहने पर मृतका का विसरा और ब्लड सैंपल जांच के लिए आगरा भेजने की तैयारी कर दी गई है। आगरा लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नशीली दवाई खिलाने की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मंगलवार की रात को भी हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान एक भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि हत्यारोपी शीघ्र ही पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें