फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े की दो लत्ती से युवक की मौत

Wed, 07 Feb 2018 12:00 AM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में एक घोड़े की दो लत्ती से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घोड़ा भाग गया। पुलिस घोड़े मालिक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटीपुरा निवासी मुन्ना साहू (32) अपने घर पर चक्की लगाकर गेहूं पीसने का काम करता था। मंगलवार को सुबह नौ बजे वह पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेकर घर लौटा था। तभी सामने से आए एक घोड़े ने युवक को पैर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया। युवक को लहूलुहान देख  घोड़ा मालिक घोड़ा छोड़कर भाग गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में मुन्ना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर मंगलवार की शाम को महोबा निवासी सोनू बाइक से रोडवेज की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें