फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुुलसी युवती की उपचार दौरान मौत

Mon, 05 Mar 2018 10:38 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी महोबा। पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने रविवार रात आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं तीन दिन पहले कुलपहाड़ कस्बे में आग से झुलसी युवती की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


जनपद छतरपुर के ग्राम मलका निवासी संपत (28) की शादी एक दशक पहले कस्बे के मोहल्ला धनुषधारी निवासी उदयभान पाल के साथ हुई थी। संपत ने बताया कि पति ने शादी के बाद से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इधर रविवार को पति के उत्पीड़न से परेशान होकर संपत ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। मोहल्ले वालों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरखारी मे भर्ती कराया गया।

जहाँ से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। मायके वालों ने कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी ने घटना की जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर को सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी चरखारी सतीश चंद्र शुक्ला का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि अनुसार तीन दिन पहले दीपक से कपड़ों में लगी आग से झुलसी महिला की मेडिकल कालेज झांसी में मौत हो गई। पुरानी तहसील निवासी तारा (38) पत्नी गोविंद लाल दीपक की लौ से तीन दिन पहले झुलस गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें