फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने पिता-पुत्राें को पीटा

Thu, 19 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मारपीट में घायल पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा में मामूली विवाद को लेकर दबंगाें ने पिता पुत्रों को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंप दी है।


मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी मुन्नीलाल पुत्र घसीटा गुरुवार को घर पर था। तभी पड़ोसी की बकरी घर में घुस गई। मुन्नीलाल ने घर में घुसी बकरी को भगा दिया। इससे पड़ोसी ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने मुन्नीलाल को लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिता को बचाने दौड़े पुत्र जगदीश व लक्ष्मण को भी पीटकर घायल कर दिया।मारपीट में मुन्नीलाल का सिर फट गया जबकि दोनों पुत्रों को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में पिता व पुत्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली को दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराकला में पिता को खाना देने खेत जा रहे युवक को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया। ग्राम रैपुराकला निवासी धरमदास पाल अपने पिता देशराज को खाना देने खेत जा रहा था। तभी रास्ते में मुकेश और उसके चाचा अंतराम ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए पीट दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें