फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटी सहित तीन को पीटा

Sun, 26 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कबरई महोबा।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम मकरबई में खेत से वापस घर लौट रहीं मां-बेटी को दबंग ने रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य घटना में दबंग ने किसान को पीटकर घायल कर दिया।

ग्राम मकरबई निवासी आशा पत्नी चुन्नू श्रीवास व उसकी पुत्री रानी रविवार को खेत से घर वापस आ रही थी। तभी शराब के नशे में गांव के ही दबंग ने मां-बेटी को रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंग ने मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया। धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देगे। दहशतजदा मां-बेटी ने घर पहुंच परिजनों को घटना बताई तब उन्होंने थाना कबरई पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम गंज निवासी राजू पुत्र भागीरथ प्रजापति के खेत की मेड़ में पेड़ लगे है। दबंग द्वारा पेड़ काटने का विरोध करने पर उसने लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इससे राजू घायल हो गया। पीड़ित ने थाना कबरई में शिकायती पत्र देकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें