फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार      

Sun, 26 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप किया। छात्रा ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा घर में सोई हुई थी। शनिवार रात गांव का ही युवक अपने साथी के साथ दबे पांव घर में घुसा और सोती हुई छात्रा हो दबोच लिया। दोनों ने उसका मुंह भींच लिया और उससे गैंगरेप किया। किसी तरह से दोनों से छूटकर छात्रा ने शोर मचाया तो घर में जाग हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आरोपियों को तलाशा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। रात में ही पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। 

परिजनों की तहरीर पर भौराकलां पुलिस ने आरोपी बिलेंद्र और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस पीड़िता की डॉक्टरी कराने और आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसओ भौराकलां जयभगवान यादव ने बताया कि डॉक्टरी के बाद छात्रा के कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएंगे। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पति पर कुकर्म, ससुर पर रेप का आरोप      
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी महिला का एक साल पहले निकाह हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते आ रहे हैं। आरोप है कि पति उससे कुुकर्म करता है। यह भी आरोप लगाया कि पांच जनवरी को ससुर ने उससे रात में दुष्कर्म किया। उसने सास और पति से इसकी शिकायत की। छह फरवरी को आरोपी उसे साकेत कॉलोनी के पास कार से धक्का देकर फरार हो गया। जिसमें घायल हो गई। इस मामले में न्यायालय ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें