फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला समेत दो को पीटकर किया घायल

Sat, 08 Jul 2017 10:40 PM IST
महोबा
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


पचपहरा गांव निवासी गोमती पत्नी मातादीन शनिवार की सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी गांव का ही बबलू वहां आ गया और पहले पानी भरने की बात कहने लगा। विरोध करने पर बबलू से महिला गोमती को लाठी डंडे से पीट दिया। घायल महिला ने दबंग के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, छिकहरा गांव निवासी सुखराम के रियाहसी मकान में पड़ोसी के बांस के पेड़ गिर गए। इससे दीवार गिर गई। पेड़ की डाल हटाने की बात कहने पर दबंग ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इससे सुखराम घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें