फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसता खून: सिरफिरे पति ने पत्नी को गड़ासे से काटा, बहन को जख्मी कर मौत को गले लगाया

Wed, 26 May 2021 08:07 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत देने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बहन आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में बुधवार को एक सिरफिरे युवक ने पत्नी की गड़ासे से हमलाकर हत्या कर दी। बचाने दौड़ी बहन को लहूलुहान कर दिया। खुद पर भी कई प्रहार कर डाले। उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


बहन ने बताया कि भाई एक माह से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवा दिया है। बीजा नगर गांव निवासी संतोष रैक्वार (35) पुत्र मूलचंद्र पिता के साथ तालाब में सिंघाड़े की खेती के साथ सब्जी की पैदावार करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

बुधवार की दोपहर करीब दो बजे संतोष सब्जी की फसल देखकर घर लौट आया जबकि माता-पिता और बच्चे खेत में ही रुक गए। घर आने पर संतोष ने धारदार गड़ासे से पत्नी सरस्वती (32) पर कई प्रहार कर दिए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बचाने दौड़ी बहन आरती (17) पर भी गड़ासे से प्रहार किया और खुद पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर घायल संतोष व आरती को जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई। घायल आरती ने बताया कि जब वह कमरे में थी।

तभी भाई ने आकर भाभी पर हमला किया। बचाव करने पर उसे भी मारा और खुद को घायल कर लिया। उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहता था। कई बार इलाज के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मृतक संतोष मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले वह अपने पिता को भी मारने के लिए दौड़ा था। घटना के पीछे कोई दूसरा कारण सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें