पुलिस में भर्ती के नाम पर युवती से लाखों की ठगी
अवैध बालू लदे ट्रक पकड़े जाने पर ट्रक मालिक व सीओ के गनर के बीच रुपये के लेनदेन का ऑडियो वायरल होने की खबर छपते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ के गनर व चालक को निलंबित कर दिया गया है। अन्य मामले की जांच की जा रही है।
रविवार को एक ऑडियो क्लिप में बालू लदे ट्रक मालिक व सीओ सिटी के एक हमराही की वार्ता लेनदेन को लेकर हो रही थी । क्लिप के अनुसार दो बालू लदे मप्र क्षेत्र से आ रहे ट्रक पकड़े गए जिसमें सीओ कार्यालय का सिपाही ट्रक मालिक से कहता है कि एक ट्रक को छुडवाने के लिए 30-40 हजार लगेंगे। यह साहब का कहना है। ट्रक मालिक ने कहा कि दोनों ट्रक के बदले में 25 हजार ले लो, लेकिन सिपाही कहता है कि बात नहीं बनेगी।
इसकी खबर छपते ही सोमवार को पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने सीओ के गनर लक्ष्मी और चालक मो.हलीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। किसी भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने में गुरेज नहीं किया जाएगा।
सीतापुर पुलिस ने रविवार की रात को मप्र क्षेत्र से अवैध रूप से लाई गई एक ट्रक अवैध बालू को पकड़ा है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह बालू रानीपुर भट्ट के पास पकड़ी गई है। जिसमें ट्रक चालक बरौंधा निवासी बब्बू प्रसाद को ट्रक समेत पकड़कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है।