फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Tue, 24 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
फैक्ट्री से बरामद अवैध शस्त्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी में पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने असलहे बनाने वाले उपकरण और अधबने शस्त्र भी बरामद किए है।
विज्ञापन



गांव फतेहपुर में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नंदलाल, कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने जहान सिंह की झोपड़ी में अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिलने पर दबिश दी।

घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के संचालक को दबोच लिया। मौके से तीन शस्त्र और आठ कारतूस बरामद किए है।  कोतवाली प्रभारी दलजीत सिंह, एसआई राजू सिंह के अलावा पुलिस टीम शामिल रही।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन असलहों के अलावा कारतूस भी बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें