फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरेज का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

Sun, 13 Mar 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गैरेज में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गांधीनगर में  गैरेज  का  ताला तोड़कर  बदमाश दो लाख रुपये के मोटर पार्ट्स चुरा ले गए।   सुबह गैरेज के टूटे ताले देखकर  मालिक के होश उड़ गए।
विज्ञापन


मोहल्ला भटीपुरा निवासी नसीर खां की बीजानगर रोड पर  खान मोटर्स के  नाम से गैरेज है। चोर  शनिवार की रात गैरेज की पिछली दीवार फांदकर यहां पहुंचे। यह  गैरेज के ताले तोड़कर  मोटर  पार्ट्स के  अलावा 20 हजार रुपये नगद चुरा ले गए।

  सुबह  नसीर खां गैरेज खोलने पहुंचे। यहां ताले टूटे देखकर  सन्न रह गए।  चोरी की खबर पर आस पास के दुकानदार जमा हो गए। नसीर ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की कीमत के पार्ट्स चोरी हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीर खां ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है।  पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें