फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर की दवाएं लिखने पर होगी कार्रवाई

Fri, 23 Jun 2017 11:03 PM IST
महोबा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ चंद्रशेखर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी को साफ-सफाई बेहतर रखने और बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि बाहर की दवाओं का पर्चा लिखा पाया गया तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना। इसके बाद दवा वितरण कक्ष, लैब और डिलेवरी रूम का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया। चेकिंग में ऑपरेटर महेश कुमार और एक अन्य कर्मचारी शिवचरन पाल अनुपस्थित पाए गए। बाद में शिवचरण के आ जाने से उस पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने मरीजाें को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों को चेतावनी दी कि यदि बाहर की दवाएं लिखी गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी बीडीओ कार्यालय जा धमके। जहां पर खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी से मनरेगा, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास और लोहिया आवास की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें