महोबा। थाना कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी में रात के समय मकान में आग लगने से हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार परेशान है। अग्निकांड की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है।
ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी रमेशचंद्र पुत्र बालाप्रसाद अपने रिहायशी मकान में परिवार सहित सो रहा था। तभी रात के समय अचानक आग लग गई। आग से मकान में रखी कीमती गृहस्थी, खाद्यान्न व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
मकान में लगी आग से हजारों की क्षति