महोबा। अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत दो लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी अंश 10 पुत्र खूबचंद्र शनिवार को घर के दरवाजे पर पटाखा छुटा रहा था। तभी उसके हाथ में एक पटाखा फट गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह शहर के प्राईवेट बस स्टैंड निवासी अर्जुन 85 पुत्र काशी प्रसाद संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है।
आग से किशोर समेत दो लोग झुलसे