फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को पीटकर शराब के क्वाटर उठा ले गए दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम पवा में स्थित देशी ठेका शराब दुकान में शुक्रवार की रात दो दबंगों ने मुफ्त में शराब मांगी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर सेल्समैन की बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। बाद में दबंग अभिलेख फाड़कर शराब के क्वार्टर उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महोबा निवासी दिलीप कुमार का ग्राम पवा में देशी शराब दुकान का ठेका है। दुकान में फूलसिंह पुत्र हरदयाल राजपूत निवासी ग्राम पवा सेल्समैन है। सेल्समैन का आरोप है कि शुक्रवार की रात गांव के ही पूर्व प्रधान सगुन राजपूत व उसका पुत्र वीरेंद्र दुकान आए और मुफ्त में शराब देने की बात कहने लगे। विरोध करने पर दोनों लोग दुकान के अंदर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों ने दुकान में रखे लेन-देन रजिस्टर व अन्य अभिलेख फाड़ दिए और शराब के क्वार्टर उठा ले गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने सगुन राजपूत व वीरेंद्र के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली विवाद में चार लोगों ने दलित को धुना
महोबा। मामूली विवाद को लेकर चार मारुति सवार लोगों ने एक दलित की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा। इससे अफरा-तफरी मच गई। दो दिन पहले नृपत और बबलू की कहा सुनी हो गई थी। शनिवार को पनवाड़ी कस्बे के मोहल्ला वजनापुरा निवासी नृपत पुत्र टुटिया अहिरवार बाजार में बैठा था। तभी गांव के ही राजेंद्र समेत चार लोग मारुति से आए और दुकान में बैठे नृपत की मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करनी आई पत्नी रामप्यारी को भी पीट दिया। पीड़ित नृपत ने थाना पनवाड़ी में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
सेल्समैन को पीटकर शराब के क्वार्टर उठा ले गए दबंग
- मारपीट में सेल्समैन का हाथ हुआ फ्रैक्चर, अभिलेख भी फाड़े
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें