फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के कमरे में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो कोतवाली चरखारी के ग्राम सोहजना में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में फांसी पर झूलता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ग्राम सोहजना निवासी रोशनी (33) पत्नी रविंद्र सिंह यादव शुक्रवार की सुबह घर पर थी। पति खेत पर काम करने गया था जबकि सास ससुर गौशाला गए थे। तभी रोशनी ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन घर वापस लौटे तो रोशनी का आहट न मिलने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा। जहां महिला का फंदे पर शव झूलता मिलने पर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार की मौजूदगी में एसएसआई कमलेश कुमार ने मृतका के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका रोशनी की शादी 28 मई 2010 को हुई थी। मृतका का मायका ग्राम दौनी तहसील नौगांव जिला छतरपुर है। उसकी एक छ्ह वर्षीय पुत्री पलक है, जिसका घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की तहकीकात में जुट गई है।

महिला ने फांसी लगाकर दी जान
घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें